जेसीआई इंडिया की राष्ट्रीय अध्यक्ष राखी जैन का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

Jan 27, 2021 - 09:20
जेसीआई इंडिया की राष्ट्रीय अध्यक्ष राखी जैन का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

रांची। जे.सी.आई रांची ने मंगलवार को जेसीआई इंडिया की राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनी गईं जे.सी राखी जैन का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया।
जे.सी राखी जैन ने गुजरात के वडोदरा में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन नेटकॉन में सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद की शपथ ली। जेसीआई के 70 साल के इतिहास में पहली बार झारखंड मंडल-3 की राखी जैन पहली महिला हैं, जो राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुनी गई हैं। जे.सी राखी जैन 2011 मे जे.सी.आई रांची की महिला विंग की चेयरपर्सन रही हुई है ।
जे.सी.आई रांची के पीआरओ अविकल मस्कारा ने बताया कि रांची एयरपोर्ट पर मंगलवार को सुबह 7.30 बजे जेसीआई के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, सचिव निखिल अग्रवाल , सौरभ साह , जे.सी.आई रांची के पूर्व अध्यक्ष दामोदर अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, आनंद धानुका, अभिषेक केडिया, विजय पटेल, अनंत जैन , दीपक अग्रवाल, अभिनव मंत्री, राकेश जैन, अमित खोवाल, जे.सी.रेट कंचन माहेश्वरी, वीणा अग्रवाल और शीतल शर्मा मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0