जेसीआई उड़ान ने स्कूली बच्चों संग मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस

Jan 12, 2020 - 04:42
जेसीआई उड़ान ने स्कूली बच्चों संग मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस


रांची : जेसीआई उड़ान ने स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर रानी सती मंदिर ट्रस्ट द्वारा संचालित पाठशाला में स्कूली बच्चों संग हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया। इस मौके पर स्कूली बच्चों के बीच विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं व बौद्धिक क्षमता विकसित करने संबंधी परिचर्चा आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विजई प्रतिभागियों को संस्था की ओर से पुरस्कृत किया गया। जेसीआई उड़ान की अध्यक्ष राखी गंगवाल जैन और सचिव विनीता जैन ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए स्वामी विवेकानंद के पद चिन्हों पर चलने की अपील की। इस अवसर पर नितिशा जालान, नीतू छपरिया, आभा भंडारी, सुमन बजाज, रितु गाड़ोदिया, राखी जैन, वृंदा अग्रवाल, शीतल ग्रंथों, मनीषा मोदी, अर्चना मुरारका, मनीषा गाड़ोदिया, दीप्ति बजाज, पल्लवी साबू सहित जेसीआई उड़ान के अन्य सदस्यगण मौजूद थे। उक्त जानकारी जेसीआई उड़ान की मीडिया प्रभारी पूजा केसरी ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0