झारखंड ने एक जुझारू और जनप्रिय राजनेता खो दिया : सुबोधकांत सहाय

Apr 13, 2021 - 05:29
झारखंड ने एक जुझारू और जनप्रिय राजनेता खो दिया : सुबोधकांत सहाय

रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और झामुमो के कद्दावर नेता साइमन मरांडी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री सहाय ने अपनी शोक संवेदना में कहा कि स्व.मरांडी एक जनप्रिय राजनेता थे। झारखंड ने एक जुझारू राजनेता खो दिया।सर्व धर्म, समभाव की भावना से ओतप्रोत स्व.मरांडी के दिल में सबों के लिए समान स्थान रहता था। झारखंड की राजनीति में उन्होंने सक्रिय सहभागिता निभाई। जनता के बीच वे खासे लोकप्रिय थे। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वे राजमहल संसदीय क्षेत्र से दो बार सांसद और विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक रहे। जनहित के कार्यों के प्रति समर्पित रहना उनकी दिनचर्या में शुमार था। उनके अकस्मात निधन की खबर से मर्माहत हैं। श्री सहाय ने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और दुःख की घड़ी में उनके परिजनों को संबल प्रदान करने की कामना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0