झारखंड में चुनाव ड्यूटी पर आये जवान ने पहले कंपनी कमांडर को गोली मारी फिर स्वयं को गोली मार की आत्महत्या।

कंपनी कमांडर और जवान में किसी बात को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद गुस्से में जवान ने अपने हथियार से कंपनी कमांडर को गोली मार दी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद जवान ने अपने हथियार से स्वयं को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

Dec 10, 2019 - 06:52
झारखंड में चुनाव ड्यूटी पर आये जवान ने पहले कंपनी कमांडर को गोली मारी फिर स्वयं को गोली मार की आत्महत्या।

रांची के खेलगांव ओपी क्षेत्र में तैनात छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स के जवानों के बीच आपसी विवाद में एक जवान ने कंपनी कमांडर को गोली मार दी। इसके बाद जवान ने खुद को भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस दौरान हुई गोलीबारी में दो अन्य जवानों के घायल होने की भी सूचना है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल 4 बटालियन बी कंपनी के जवान झारखंड में चुनाव ड्यूटी पर तैनात हैं। इन जवानों को रांची के खेलगांव स्टेडियम में ठहराया गया है। इस दौरान आपसी विवाद में जवान विक्रम राजवाड़े ने  कंपनी कमांडर मेला राम कुर्रे को गोली मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान बीचबचाव करने पहुंचे दो जवान भी घायल हो गए। 

रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनीश गुप्ता ने बताया कि यह घटना सुबह लगभग 6:30 बजे खेल गांव परिसर में हुई, जहां इन जवानों को द्वितीय चरण के मतदान के बाद ठहराया गया था। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार कंपनी कमांडर और जवान में किसी बात को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद गुस्से में जवान ने अपने हथियार से कंपनी कमांडर को गोली मार दी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद जवान ने अपने हथियार से स्वयं को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

गोलीबारी की इस घटना में दो अन्य जवानों को छर्रे लगे हैं और उन्हें घायल स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जिसके बाद इसके वास्तविक कारणों की जानकारी हो सकेगी।

पहले भी हो चुकी है ऐसी ही घटना
बता दें कि चार दिसंबर को छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में आईटीबीपी कैंप में जवान रहमान खान ने साथियों पर फायरिंग कर दी थी। इसमें चार जवानों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन जवान घायल हो गए थे। बाद में रहमान ने खुद को भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0