डाॅ.अजय से नसीहत ले झारखंड सरकार : प्रीतम सिंह भाटिया

डॉ.अजय न सिर्फ एक ख्यातिप्राप्त चिकित्सक बल्कि एक ईमानदार, कर्मठ और जांबाज आईपीएस अधिकारी रह चुके हैं।

May 14, 2021 - 05:03
डाॅ.अजय से नसीहत ले झारखंड सरकार : प्रीतम सिंह भाटिया

जमशेदपुर

AISM जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के बिहार/झारखंड और बंगाल प्रभारी प्रीतम सिंह भाटिया ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत राज्य के अन्य मंत्रियों को ट्वीटर पर एक अति महत्वपूर्ण सुझाव दिया है।श्री भाटिया ने डाॅ.अजय कुमार से झारखंड सरकार को सुझाव लेने की नसीहत दी है।‌ श्री भाटिया ने रांची के युवा सिख समाजसेवी अश्मीत सेठी के पंजाब में टीकाकरण अभियान पर किए गये ट्वीट पर कहा है कि अगर झारखंड में डाॅ.अजय कुमार से सुझाव लिए जाएं तो लाॅ एंड ऑर्डर सहित स्वास्थ्य महकमे में आशातीत सुधार संभव है। श्री भाटिया ने कहा कि डॉ.अजय न सिर्फ एक ख्यातिप्राप्त चिकित्सक बल्कि एक ईमानदार, कर्मठ और जांबाज आईपीएस अधिकारी रह चुके हैं। इसलिए राज्य सरकार को उनसे ऐसे समय सहयोग लेने की आवश्यकता है।
बताते चलें कि डाॅ.अजय कुमार को हाल में ही कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पहले कोरोना नियंत्रण कक्ष और फिर कुछ ही दिनों बाद कांग्रेस की कोरोना टास्क फोर्स टीम में देश के अन्य दिग्गज नेताओं के साथ शामिल किया है।
यह दर्शाता है कि पार्टी और केंद्रीय कमिटी में अजय कुमार जैसे अनुभवी और कुशल नेता की काबिलियत का जलवा आज भी बरकरार है।
चर्चा तो यहां तक है कि अजय कुमार को बहुत जल्द राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इतना ही नहीं बल्कि अब तो बड़े चैनलों पर भी डॉ.अजय कोरोना संक्रमण पर लगातार अपनी आईड्योलाॅजी से सुर्खियां बटोर रहे हैं।
एबीपी न्यूज के डिबेट में नेशनल टास्क फोर्स के आईडिया पर सर्वोच्च संस्थाओं का निर्णय लिया जाना यह बताने के लिए काफी है कि अजय कुमार न सिर्फ लाॅ एंड ऑर्डर बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में भी गहरी जानकारी रखते हैं।जमशेदपुर में ही नहीं पूरे बिहार-झारखंड में डाॅ.अजय की ईमानदारी और कर्मठता के आज भी उदाहरण दिए जाते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0