तिरंगे के सम्मान में निकली एनसीसी कैडेटों की भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजा ‘वंदे मातरम्’

गयाजी। 6 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पंकज कुमार, कीर्ति चक्र के निर्देशन में +2 पब्लिक हाई स्कूल, रानीगंज के एनसीसी कैडेटों ने सोमवार को तिरंगा यात्रा निकाली। विद्यालय परिसर से शुरू हुई यह यात्रा रानीगंज बस स्टैंड तक पहुंची। हाथों में तिरंगा लेकर निकले कैडेटों ने देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा के दौरान एनसीसी कैडेटों ने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गान भी किया। इससे पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और राष्ट्रगान की भावना से ओत-प्रोत हो गया। इस अवसर पर प्राचार्य अनिता कुमारी,6 बिहार बटालियन एनसीसी के हवलदार आलोक कुमार, सीटी कमलेश कुमार सहित विद्यालय के एनसीसी कैडेट मौजूद रहे।

Aug 10, 2026 - 17:13
तिरंगे के सम्मान में निकली एनसीसी कैडेटों की भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजा ‘वंदे मातरम्’

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0