देश ने एक निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकार खो दिया : सुबोधकांत सहाय

Apr 30, 2021 - 05:08
देश ने एक निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकार खो दिया : सुबोधकांत सहाय


रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने वरिष्ठ पत्रकार व “आज तक” के मशहूर एंकर रोहित सरदाना के असामयिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने अपनी शोक संवेदना में कहा है कि देश ने एक निर्भीक, निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकार खो दिया। उनके अकस्मात निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। श्री सहाय ने कहा कि रोहित सरदाना को उनकी निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए देश हमेशा याद रखेगा। उन्होंने स्व. सरदाना की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0