देशवासियों को महेंद्र सिंह धोनी पर गर्व है : तुषार कांति

Jun 5, 2024 - 10:10
देशवासियों को महेंद्र सिंह धोनी पर गर्व है : तुषार कांति

रांची। शहर के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता और श्रीरामकृष्ण सेवा संघ के सहायक सचिव तुषार कांति शीट ने महान क्रिकेटर (विकेटकीपर और बल्लेबाज) महेंद्र सिंह धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने पर कहा कि उन्होंने देश के लिए जो किया है, वह युगों-युगों तक क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में रहेगा। बहुमुखी प्रतिभा के धनी महेंद्र सिंह धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा एक युग की समाप्ति है। धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट में धोनी का कैरियर बेहद चमत्कारी रहा। पूरी दुनिया ने क्रिकेट में उनकी उपलब्धियां देखी है। सफलता के शिखर पर पहुंचने में धोनी ने काफी परिश्रम किया है। देशवासियों का मान-सम्मान विश्व पटल पर बढ़ाया है। युवाओं के प्रेरणास्रोत धोनी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में योगदान अविस्मरणीय है। यह आने वाले दिनों में क्रिकेट खिलाड़ियों की नई पीढ़ियों के लिए अनुकरणीय भी रहेगा। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी की अनुपस्थिति नि:संदेह खलेगी। सभी भारतवासियों को धोनी पर गर्व है। श्री शीट ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दो बार के विश्व कप विजेता और भारत के सबसे सफलतम क्रिकेट कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी ने स्वतंत्रता दिवस के दिन शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर देशवासियों सहित पूरे विश्व के क्रिकेट जगत को स्तब्ध कर दिया। उन्होंने धोनी को युवाओं का प्रेरणास्रोत बताते हुए उन्हें नई पारी के लिए शुभकामनाएं दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0