पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ की टीम ने लालू यादव से की मुलाकात.

युवा नेता ने बताया कि जल्द ही राजद के मुखिया बिहार में उन सबके बीच मौजूद रहेंगे और आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार में राष्ट्रीय जनता दल की सरकार होगी.

Jan 3, 2020 - 11:57
पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ की टीम ने लालू यादव से की मुलाकात.


पटना विश्र्वविद्यालय छात्रसंघ के उपाध्यक्ष निशांत यादव ने आज रांची में राजद के सुप्रीमो लालू प्रसाद से मुलाकात की. लालू प्रसाद से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और हालचाल पूछा. मुलाकात के दौरान ही बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों पर भी चर्चा हुई. मुलाकात करने आए युवा राजद नेता कुणाल यादव ने लालू प्रसाद से बिहार में राजद की चुनावी रणनीति को लेकर बातें की. युवा नेता कुणाल यादव ने लालू प्रसाद से जीवन में समाज को लेकर आगे बढ़ने का आशीर्वाद प्राप्त किया. अपने टीम के द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे सामाजिक कार्यों के बारे में बताया. युवा नेता ने बताया कि जल्द ही राजद के मुखिया बिहार में उन सबके बीच मौजूद रहेंगे और आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार में राष्ट्रीय जनता दल की सरकार होगी. लालू प्रसाद से मिलनेवाले लोगों में बिहार उपाध्यक्ष पटना विश्वविद्यालय , कुणाल यादव प्रदेश सचिव टेक्निकल सेल नीतीश यादव , राकेश यादव ,शेखर यादव शामिल थे. .

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0