पीड़ित मानवता की सेवा में जुटे हैं समाजसेवी अशोक साहू

झारखंड प्रदेश शौंडिक संघ ने जताया आभार

Jun 5, 2024 - 05:17
पीड़ित मानवता की सेवा में जुटे हैं समाजसेवी अशोक साहू
  • रांची। झारखंड प्रदेश शौंडिक संघ के सदस्य समाजसेवी व सिल्ली निवासी अशोक साहू कोरोना संक्रमण काल के दौरान भी पीड़ित मानवता की सेवा में समर्पित हैं। उन्होंने सिल्ली स्थित अपने सहयोगियों से रायगडा (उड़ीसा) से दूरभाष पर सिल्ली के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोनावायरस संक्रमण की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने ग्रामीणों को वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने में हर संभव सहयोग करने के लिए आश्वस्त किया। साथ ही अपनी जन्मभूमि व क्षेत्र की जनता के बेहतर स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। गौरतलब है कि श्री साहू पिछले तीन माह से सिल्ली व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार चरणबद्ध तरीके से जरूरतमंदों के बीच मास्क, सेनेटाइजर ,डिटोल, साबुन, एवं खाद्य सामग्रियों का वितरण करवा रहे हैं। इस क्रम में सिल्ली के कालिंदी टोला, राॅयल कॉलोनी, नीचे टोला, मंडप टोला सहित अन्य इलाकों के जरूरतमंद महिलाओं के बीच उन्होंने साड़ी का वितरण करवाया है। उनके सिल्ली स्थित शिवगंगा भवन आवास के परिसर के माध्यम से उनके सहयोगी एवं अंजलि ट्रस्ट व सुंडी समाज के सक्रिय सदस्य संजीव भगत, संजय साहू एवं रूपक साहू ने लाॅकडाउन के नियमों का पालन करते हुए सभी समुदाय की महिलाओं के बीच सामाजिक दूरी का खयाल रखते हुए साड़ी वितरण का कार्यक्रम सम्पन्न कराया। समाजसेवी अशोक साहू की ओर से सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में लगातार सेवाकार्य जारी है। श्री साहू ने बताया कि सिल्ली ग्रामीण इलाकों से अभी मैट्रिक, इंटर एवं टेन प्लस टू में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने वाले पांच-पांच छात्र-छात्राओं का चयन कर उन्हें सम्मानित करने व उनका उत्साहवर्धन करने की तैयारी हो रही है। इस कार्य के लिए समाज के लोगों से वैसे छात्र-छात्राओं का नाम चयन करने के लिए अपील की गई है। श्री साहू का समाज के प्रति समर्पण भावना का सम्मान करते हुए झारखंड प्रदेश शौंडिक संघ के प्रदेश अध्यक्ष नन्दलाल प्रसाद, प्रदेश महासचिव उमेश साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष, सुनील साहू, प्रदेश कोषाधयक्ष अरूण गुप्ता, प्रदेश मंत्री वीरेन्द्र साहू, प्रदेश उप कोषाध्यक्ष कुणाल कुमार बंटी, झारखंड प्रदेश युवा शौंडिक संघ के अध्यक्ष दिलीप नाथ साहू, प्रदेश कार्य समिति के सदस्य उदय साहू, मुकेश साहू, रमेश साहू, आलोक साहू, मिथिलेश साहू, मुरलीधर प्रसाद, पंकज प्रसून, विद्याधर प्रसाद, अनूप साहू ने उनके सकारात्मक सोच की प्रसंशा की है और उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है। उक्त जानकारी झारखंड प्रदेश शौंडिक संघ के प्रदेश मंत्री वीरेन्द्र साहू ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0