प्रदीप यादव ने स्‍वीकारा, भाजपा में विलय की ओर बढ़ रहा झाविमो, 3 में से 2 विधायक एकमत

प्रदीप यादव के इस बयान के बाद अब झाविमो के भाजपा में विलय की एक तरह से पुष्टि हो गई है. साथ ही पार्टी में अंतर्विरोधों की बात पर भी विराम लगता दिख रहा है .

Jan 14, 2020 - 05:18
प्रदीप यादव ने स्‍वीकारा, भाजपा में विलय की ओर बढ़ रहा झाविमो, 3 में से 2 विधायक एकमत

रांची : झारखंड विकास मोर्चा के नेता व पौड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि झाविमो भाजपा में विलय की ओर बढ़ रहा है। प्रदीप यादव अपने समर्थकों के साथ दिउड़ी मंदिर में मां अष्टभुजी की पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचे थे। प्रदीप यादव के इस बयान के बाद अब झाविमो के भाजपा में विलय की एक तरह से पुष्टि हो गई है। साथ ही पार्टी में अंतर्विरोधों की बात पर भी विराम लगता दिख रहा है। पार्टी के तीन विधायकों में दो भी अगर एकमत होकर किसी पार्टी में विलय करते हैैं तो बहुमत के कारण यह मान्य होगा।

ज्ञात हो कि झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की भाजपा में वापसी लगभग तय है, लेकिन वह अकेले भाजपा में जाएंगे या अपनी पूरी पार्टी (झाविमो) का विलय करेंगे, इस पर से पर्दा नहीं उठ सका है। प्रदीप के ताजा बयान से कम से कम इतना साफ है कि वह बाबूलाल के निर्णय के साथ हैैं। अबतक बाबूलाल समेत प्रदीप यादव और बंधु तिर्की तीनों इस मुद्दे पर साफ-साफ कुछ बोलने से बचते रहे हैैं। तमाड़ में प्रदीप यादव ने कहा कि यहां मां दिउड़ी का आशीर्वाद लेने आया था। झारखंड राज्य की खुशहाली के लिए मां के दरबार में मत्था टेका।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0