प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में शोक सभा आयोजित

युवा कांग्रेस नेता अभिनव बक्शी को दी गई श्रृद्धांजलि

May 7, 2021 - 06:59
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में शोक सभा आयोजित

रांची। झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमेटी के कार्यक्रम संयोजक युवा कांग्रेस नेता अभिनव बक्शी के असामयिक निधन पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने गहरा शोक संवेदना प्रकट किया है. उन्होंने कहा कि अभिनव बक्शी एक उभरते हुए नौजवान नेता थे, जिनके निधन से पार्टी की अपूरणीय क्षति हुई है.
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया तथा दो मिनट का मौन रखकर अभिनय बख्शी की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया तथा ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
शोक सभा में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, प्रदीप तुलस्यान, प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे,लाल किशोर नाथ शाहदेव, प्रोफेशनल कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य विक्रम जयसवाल, अमरेन्द्र सिंह, अमूल नीरज खलखो, डॉ. पी नैयर, डॉ.प्रकाश, डॉ. मनोज कुमार अगरिया, उत्तम सिंह, उमेश सिंह ईश्वरानंद, अमरजीत सिंह, गौरव आनंद, चिंटू चौरसिया सहित अन्य कांग्रेसजनों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0