बंदी उरांव एक दूरदर्शी नेता थे : शशिभूषण राय

Apr 6, 2021 - 10:47
बंदी उरांव एक दूरदर्शी नेता थे : शशिभूषण राय

रांची। भारतीय पुलिस सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर राजनीति में आए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बंदी उरांव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशिभूषण राय ने अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि स्व.उरांव एक दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने पार्टी को जमीनी रूप से मजबूत करने का काम किया था। हम उन भाग्यशाली कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शामिल है जिन्हें बाबा
के मार्गदर्शन में काम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ और उनके द्वारा दी गई शिक्षा एवं आंदोलनकारी सोच आज भी जीवंत है। बाबा राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक स्तर पर कई पदों पर काम किए और हमेशा जनता से जुड़े रहे।
उनके देहांत के बाद एक युग का अंत हुआ है और हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए यह एक भावुक पल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0