बुंडू में एआइएसएम जेडब्लूए की रांची जिला ग्रामीण कमिटी ने मनाया काला दिवस

May 1, 2021 - 08:00
बुंडू में एआइएसएम जेडब्लूए की रांची जिला ग्रामीण कमिटी ने मनाया काला दिवस

रांची/बुंडू। मजदूर दिवस के अवसर पर बुंडू में एआइएसएम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने काला दिवस के रूप में मनाया। एसोसिएशन की ओर से झारखंड सरकार से मांग की गई कि जो पत्रकार इस कोरोना महामारी के दौरान काल में शहीद हो गए हैं, उनके परिवार के आश्रितों को मुआवजा एवं नौकरी दिया जाय। इसके पूर्व शहीद पत्रकार साथी की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट के लिए मौन रखा गया। इस अवसर पर एआइएसएम जर्नलिस्ट्स वैलफेयर एसोसिएशन के रांची जिला ग्रामीण अध्यक्ष दिनेश हजाम,रांची जिला ग्रामीण महासचिव मिथुन चंद्र महतो,जिला उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल वंशी धर,कमिटी के वरिष्ठ पत्रकार स्वरूप भट्टाचार्य,अमित दत्ता,मरियम गोदरा,केशव चंद्र महतो सहित कई पत्रकार मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0