बेल्जियम से आये छात्र-छात्राओं ने उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक से की मुलाकात, प्रशासनिक कार्यों के बारे ली जानकारी

Jan 6, 2020 - 09:10
बेल्जियम से आये छात्र-छात्राओं ने उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक से की मुलाकात, प्रशासनिक कार्यों के बारे ली जानकारी

लोहरदगा : बेल्जियम से शैक्षणिक भ्रमण पर भारत आये छात्र-छात्राओं ने आज लोहरदगा समाहरणालय का दौरा किया। छात्र-छात्राओं ने फादर थाॅमस के नेतृत्व में आज समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में मुलाकात की और शैक्षणिक कार्यों के बारे जानकारी प्राप्त की। उपायुक्त आकांक्षा रंजन और पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक द्वारा लोहरदगा जिला की विशेषता, संस्कृति, भौगोलिक स्थिति समेत प्रशासनिक कार्यों के बारे छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा आदिवासी समाज व उनकी संस्कृति, नक्सलवाद, यातायात व्यवस्था आदि से जुड़े प्रश्न-पूछे गये जिसका उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक द्वारा विस्तार से जवाब दिया गया।


यहां की मेहमाननवाजी शानदार


छात्र-छात्राओं ने अपने लोहरदगा भ्रमण से जुड़े अनुभव साझा किये और कहा कि भारत में मेहमानों का काफी सम्मान किया जाता है। यहां के लोग काफी अच्छे और मिलनसार हैं। यहाँ की मेहमाननवाजी शानदार है।भारत में तीन हफ्तों यह सफर काफी शानदार रहा। लोहरदगा जिला काफी खूबसूरत है। यहां से वे रांची, गुमला, बनारस, नई दिल्ली और मुंबई जायेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0