भाजपा जिला कार्यालय में एक दिवसीय बैठक, 12 जून को गाँधी मैदान स्टेडियम में केंद्रीय मंत्री का होगा आगमन

Jun 3, 2022 - 07:52
भाजपा जिला कार्यालय में एक दिवसीय बैठक, 12 जून को गाँधी मैदान स्टेडियम में केंद्रीय मंत्री का होगा आगमन

अमरेन्द्र कुमार सिंह
गया ।भाजपा जिला कार्यालय में एक दिवसीय बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें आजादी के 75वाॅ‌ अमृत महोत्सव में भाजपा 8 साल में सेवा सुशासन और गरीब कल्याण पर्व 2022 यह कार्यक्रम दिनांक 31 मई से 15 जून 2022 तक बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी द्वारा राज्य के सभी 45 जिलों में सभी जिला केंद्र से लेकर सभी मतदान केंद्र तक पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा तिथि वार कार्यक्रम आयोजित है, गरीब कल्याण जनसभा चार जिलों भागलपुर, पुर्णिमा, गया, मुजफ्फरपुर 12 जून गया जिला में गांधी मैदान स्टेडियम में केंद्रीय मंत्री का आगमन होगा, इस बैठक की अध्यक्षता धनराज शर्मा बिहार प्रदेश से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नरेंद्र नाथ को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। महामंत्री प्रशांत कुमार, राजेश कुमार सिंह, गोपाल यादव प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रमोद चौधरी, दुखन पटवा बुनकर प्रकोष्ठ जिला संयोजक भाजपा, पूर्व सांसद हरि मांझी, पूर्व विधायक श्यामदेव पासवान मौके सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं जिला के पदाधिकारी उपस्थित थे

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0