मिर्ज़ा ग़ालिब के जाफ़री को पाटलिपुत्र काव्य महोत्सव सम्मान

Mar 20, 2023 - 07:25
मिर्ज़ा ग़ालिब के जाफ़री को पाटलिपुत्र काव्य महोत्सव सम्मान

गया । बी.डी कॉलेज पटना में नव भारती सेवा न्यास के छठे वार्षिकोत्सव समारोह के अवसर पर मिर्ज़ा ग़ालिब में हिन्दी विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. जियाउर रहमान जाफ़री को उनकी साहित्य साधना के लिए पाटलिपुत्र काव्य महोत्सव सम्मान से नवाज़ा गया। उन्हें यह सम्मान देश के जाने माने साहित्यकार भगवती प्रसाद द्विवेदी आदि के हाथों प्रदान किया गया. इस अवसर पर प्रीति सुमन के सफल संचालन में जाफ़री ने काव्य पाठ भी किया, जिसे काफ़ी सराहा गया। उल्लेखनीय है कि श्री जाफ़री देश भर में पहले भी सम्मानित होते रहे हैं. उनकी लिखी हुई कुल नौ किताबें हैं. वो हिन्दी के साथ उर्दू और मैथिली में भी लगातार लिख रहे हैं, उन्हें ये सम्मान मिलने पर कॉलेज के सचिव शबी आरफीन शमसी, प्रोफेसर इंचार्ज डॉ. शुजाअत अली खान, डॉ. सरवत शमसी इत्यादि ने शुभकामनायें दिए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0