मुंगेर : मूर्ति विसर्जन के दौरान हिंसा,पुलिस फायरिंग से 1 की मौत

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट,एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर चलाई...

Oct 28, 2020 - 09:29
Jun 4, 2024 - 09:36
मुंगेर : मूर्ति विसर्जन के दौरान हिंसा,पुलिस फायरिंग से 1 की मौत

मुंगेर : बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुंगेर में गोलीबारी की घटना प्रकाश में आया है। घटना दुर्गा विसर्जन के दौरान घटी। इस दौरान फायरिंग और पत्थरबाजी के कारण इलाके में हड़कंप मच गया। ये मामला सोमवार की देर शाम का है जब दुर्गा मूर्ति विसर्जन करने के लिए पंडित दीन दयाल उपाध्याय चौक पर मूर्तियां ही मूर्तियां नज़र आ रही थीं। 

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो सभी प्रतिमा विसर्जन के लिए लाइन में लगी हुई बड़ी देवी की प्रतिमा विसर्जन का इन्तेजार कर रही थीं। इसी दौरान कुछ पुलिस पदाधिकार पंडित दीन दयाल चौक के पास अपनी बारी का इंतजार कर रहे एक प्रतिमा विसर्जन समिति के लोगों पर दवाब डालने लगे।

इससे प्रतिमा विसर्जन समिति के लोगों और पुलिस के बीच नोक झोंक हो गई और पुलिस को गोली चलानी पड़ी।इसके बाद पुलिस ने पहले तो आंसू गैस के गोले दागे लेकिन जब उससे भी कुछ काम न बना तो पुलिस ने हवाई फायरिंग की जिसमें युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि झड़प में शामिल लोगों ने हथियारों का इस्तेमाल भी किया। बता दें कि बिहार में कल पहले चरण का मतदान होना है, मुंगेर में भी कल ही वोट डाले जाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0