मुकेश का असामयिक निधन अपूरणीय क्षति : सुबोधकांत सहाय

May 15, 2021 - 08:04
मुकेश का असामयिक निधन अपूरणीय क्षति : सुबोधकांत सहाय

रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने खिजरी (रांची) के विधायक राजेश कश्यप के निजी सचिव रहे मुकेश केरकेट्टा के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपनी शोक संवेदना में कहा कि मुकेश का असमय जाना काफी दुखदायी है। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। उनका हंसमुख चेहरा हमेशा आंखों के सामने तैरता नजर आता है। समाज के सभी वर्गों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना उनकी दिनचर्या में शुमार रहा करता था। उनके अकस्मात निधन की खबर सुनकर काफी मर्माहत हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0