यास : ३१ साल पुराना रिकॉर्ड टूटा,कहीं गिरे दीवार और पेड़ तो कहीं बहे पुल और गाड़ियाँ
यास चक्रवात के साथ आए बारिश ने झारखंड में मचाई तबाही।
रांची :
चक्रवाती तूफान यास के कारण झारखंड के विभिन्न हिस्सों में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश की वजह से नदियां उफान पर है। कई जगह पेड़ उखड़ गए। कई इलाकों में पानी भर गया, तो कई जगह डायवर्सन बह जाने की वजह से आवागमन बाधित हो गया।
रांची में सर्वाधिक बारिश का ३१ साल पुराना रिकॉर्ड टूटा:
रांची में सर्वाधिक बारिश का पिछला रिकॉर्ड 17 मई 1990 का था। उस वक्त रांची में मई महीने में 72.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी रांची में मई माह में बारिश का 31 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया। केवल पिछले 24 घंटे में ही राजधानी रांची में 151 मिटी बारिश रिकॉर्ड की गई है। ये नया रिकॉर्ड है।
बुंडू तमाड़ बॉर्डर में कांची नदी पर करोड़ों की लागत से बना हाराडीह – बुढ़ाडीह पुल भी इस बारिश को बर्दाश्त नही कर पाया :
सरायकेला की खरकाई नदी उफान पर:
सिमडेगा में विशालकाय पेड़ गिरा :
सिमडेगा के बानो में विशालकाय पेड़ बीच सड़क पर गिर गया। वहीं खूंटी और दुमका में भी बिजली के तार पर पेड़ गिर गया। जिससे आवागमन प्रभावित हो गया।
राजधानी के खेलगाँव में सड़क पर पेड़ गिरा:
बरातियों से भरी बोलेरो देखते ही देखते बहने लगी:
मकान की दीवार गिरने से पिता-पुत्र की मौत



admin@admin.com



