रांची पैथोलॉजी सेंटर के डाक्टर्स क्लिनिक में ओपीडी का शुभारंभ कल से

May 16, 2021 - 05:33
रांची पैथोलॉजी सेंटर के डाक्टर्स क्लिनिक में ओपीडी का शुभारंभ कल से

रांची। राजधानी के मेन रोड पर (कश्मीर वस्त्रालय के सामने) विश्वकर्मा मंदिर लेन-गोपाल प्रेस गली स्थित अनवर आर्केड के प्रथम तल पर अवस्थित रांची पैथोलॉजी सेंटर के डॉक्टर्स क्लिनिक का शुभारंभ 17 मई (सोमवार) को होगा। इस संबंध में सेंटर के निदेशक सैयद फराज अब्बास ने बताया कि जेनरल ओपीडी दोबारा शुरु किया जा रहा है। यह ओपीडी सुबह 8:30 बजे से शुरू होगा। जिसमें विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक नियमित रूप से मरीजों को अपनी सेवाए देंगे। उन्होंने कहा क कोविड-19 के दिशा-निर्देशों के तहत डॉक्टर्स मरीज को ऑनलाइन भी परामर्श देंगे। वहीं, चिकित्सकों के परामर्श पर मरीजों की सुविधा के लिए नियमित रूप से रांची पैथोलॉजी सेंटर खुला रहेगा। गौरतलब है कि राजधानी में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए एहतियात के तौर पर कुछ दिनों के लिए रांची पैथोलॉजी सेंटर एवं डॉक्टर्स क्लिनिक बंद कर दिया गया था। अब कोरोना संक्रमण के मामलों में धीरे-धीरे कमी आ रही है। उन्होंने बताया कि मरीजों की परेशानियों को देखते हुए ओपीडी का दोबारा शुभारंभ किया जा रहा है। सेंटर के निदेशक सैयद फराज अब्बास ने अपील किया है कि ओपीडी क्लीनिक में चिकित्सक से दिखाने या पैथोलॉजी सेंटर में जांच कराने आए तो वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के दिशा-निर्देशों का पालन अवश्य करें। मास्क, सेनिटाइजर का उपयोग करें। भीड़ न लगाएं। आवश्यकतानुसार मरीज के साथ एक या दो लोग ही आएं। उन्होंने कहा कि इच्छुक व्यक्ति ओपीडी क्लीनिक में चिकित्सक से दिखाने या पैथोलॉजिकल जांच संबंधी जानकारी प्राप्त करने के लिए मोबाइल नंबर 9708762201/7024941114 पर संपर्क कर सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0