रूपा तिर्की आत्महत्या मामले की जांच सीबीआई से कराई जाय: नवीन जायसवाल

May 5, 2021 - 05:16
रूपा तिर्की आत्महत्या मामले की जांच सीबीआई से कराई जाय: नवीन जायसवाल

रांची. हटिया के विधायक नवीन जायसवाल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिख कर साहेबगंज महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की आत्महत्या मामले में सीबीआई जांच की मांग की है. लिखे गये पत्र के अनुसार विधायक नवीन ने कहा कि पिछले दिनों मेरे विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत काठीटांड तिलता बगीचा,रातू की निवासी वर्तमान में साहेबगंज महिला थाना की प्रभारी रूपा तिर्की के आत्महत्या की खबर से मन बहुत व्यथित है. इस घटना की विस्तृत जानकारी लेने,आत्महत्या की संदिग्ध तस्वीरें एवं अन्य कई परिप्रेक्ष्यों को सुनने व देखने के उपरांत मुझे ऐसा प्रतीत होता है कि रूपा तिर्की की आत्महत्या की घटना पूरी तरह संदिग्ध है. संभव है कि रूपा किसी बड़े साजिश की शिकार हो गयी है. उन्होंने उपरोक्त परिस्थितियों का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री से मांग की है कि इस घटना को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच सीबीआई से करवाई जाये, ताकि झारखंड की बेटी को न्याय और इस घटना के पीछे संलिप्त दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके .

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0