रोटरी क्लब गया ने शिक्षकों को शॉल व स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित

Sep 7, 2021 - 12:16
रोटरी क्लब गया ने शिक्षकों को शॉल व स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित

अमरेन्द्र कुमार‌ सिंह
गया । अशोक नगर स्थित डीएवी रोटरी कैंपस में रोटरी क्लब,गया के बैनर तले शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर डी.ए.वी.असिस्टेन्ट रीजनल ऑफिसर सह-प्राचार्य डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, बक्सर मुख्य अतिथि ए.के. जेना थे। जिन्होनें रोटरी गया के सौजन्य से डी.ए.वी.स्कूल रोटरी कैम्पस गया को उपलब्ध कराये गये आर.ओ. वाटर कूलर मशीन का उद्घाटन किया। रोटरी क्लब,गया ने मुख्य अतिथि तथा गया जिला स्थित डी.ए.वी.पब्लिक स्कूल के
प्राचार्या अंजलि,चिन्मय घोष, डा.एस.के. दुबे व एस.पी. यादव को एवं रोटरी जिला 3250 के असिस्टेन्ट गवर्नर रोटेरियन प्रिय रंजन ड्वायर तथा रोटेरियन विभोर अग्रवाल तथा प्रो. मनीष सिन्हा को शॉल व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन शुभ्रा गुप्ता द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। इस मौके पर रोटरी क्लब,गया के अध्यक्ष दीपक चड्ढा,सचिव सुबोध प्रसाद,रोटेरियन्स नीलम शरण, गीता अग्रवाल,राखी भदानी, सुरेन्द्र कुमार भदानी,प्रदीप कुमार,अमरेन्द्र प्रताप सिंह, श्रीराम भदानी,आलोक नन्दन,मनीष भदानी,गोपाल कृष्ण गुप्ता,विनय कुमार सिन्हा, संजय बरनवाल,डॉ.फहद सिद्दीकी, डॉ.विवेक,विकास सिजुआर, राहुल नवदिया, मनीष देव इत्यादि की सहभागिता रही। क्लब के सदस्यों ने अध्यक्ष दीपक चड्ढा का जन्मदिन भी धूमधाम से मनाया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0