वरिष्ठ पत्रकार पीवी रामानुजम के निधन पर जताया शोक

समाज का एक सजग प्रहरी खो दिया : एनके यादव

Jun 5, 2024 - 07:20
 0
वरिष्ठ पत्रकार पीवी रामानुजम के निधन पर जताया शोक

रांची। नागरिक अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एनके यादव ने वरिष्ठ पत्रकार व पीटीआई के झारखंड ब्यूरो चीफ पीवी रामानुजम के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में श्री यादव ने कहा कि स्व.रामानुजम हंसमुख और व्यवहार कुशल व्यक्तित्व के धनी पत्रकार थे। अकस्मात उनके निधन की खबर सुनकर स्तब्ध रह गया। उनके निधन से पत्रकारिता जगत सहित समाज को भी अपूरणीय क्षति हुई है। श्री यादव ने कहा कि समाज ने एक सजग और कर्मठ प्रहरी खो दिया। उन्होंने स्व.रामानुजम की आत्मा की शांति और इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों को संबल प्रदान करने के लिए ईश्वर से कामना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0