शालीनता की प्रतिमूर्ति वरिष्ठ पत्रकार सुनील सिंह का निधन अपूरणीय क्षति : सुबोधकांत सहाय

May 11, 2021 - 07:40
शालीनता की प्रतिमूर्ति वरिष्ठ पत्रकार सुनील सिंह का निधन अपूरणीय क्षति : सुबोधकांत सहाय

रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने “आज” हिंदी दैनिक समाचार पत्र के वरिष्ठ पत्रकार सुनील कुमार सिंह के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. सिंह शालीनता की प्रतिमूर्ति थे. अपनी व्यवहारकुशलता और कर्तव्यनिष्ठा के कारण उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में एक विशेष पहचान स्थापित की थी. उनके अकस्मात निधन की खबर सुनकर काफी मर्माहत हैं। एक पत्रकार के अलावा वह समाज सेवा के क्षेत्र में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया करते थे. उनके अकस्मात निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं. श्री सहाय ने दिवंगत की आत्मा की शांति और इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों को संबल प्रदान करने की ईश्वर से कामना की.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0