श्री गौड़िया मठ मिशन के वर्तमान आचार्य का 10 अक्टुवर को गया में शुभागमन

Oct 9, 2021 - 07:08
श्री गौड़िया मठ मिशन के वर्तमान आचार्य का 10 अक्टुवर को गया में शुभागमन

अमरेन्द्र कुमार सिंह
गया । शहर के जीबी रोड स्थित( केदारनाथ मार्केट) श्री गौड़ीया मठ में 10 अक्टूबर को गौड़िया मठ मिशन के वर्तमान आचार्य श्री मद भक्ति सुंदर सन्यासी गोस्वामी महाराज जी का कोलकाता गौड़ीय मठ से गया श्री गौड़ीय मठ मे शुभागमन है। गौड़िया मठ में आगमन की जोरदार तैयारी है। मठ के पुजारी उत्तम श्लोक दास जी महाराज ने बताया कि जगतगुरु भक्ति सिद्धांत सरस्वती गोस्वामी प्रभुपाद द्वारा प्रतिष्ठित गौड़ीय मठ मिशन के वर्तमान आचार्य, प्रेसिडेंट श्री मद भक्ति सुंदर संन्यासी गोस्वामी महाराज जी श्री गौड़ीय मठ (कोलकाता) से श्री गौड़ीय मठ (गया)में 10 अक्टुवर को आयेंगे। 11 अक्टूबर को कई कार्यक्रम होंगे। गुरु पूजा महोत्सव होगा 11 बजे से 1 बजे तक, विविध कार्यक्रम होगा शाम को भागवत पाठ भजन कीर्तन मंदिर परिक्रमा संध्या आरती होगा। तैयारी जोर-शोर से की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0