सजल चक्रवर्ती के निधन पर सुबोधकांत सहाय ने जताया शोक

Nov 5, 2023 - 12:03
सजल चक्रवर्ती के निधन पर सुबोधकांत सहाय ने जताया शोक

रांची। लोकप्रिय आईएएस अधिकारी और झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती के निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय ने शोक जताया है। श्री सहाय ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्व.चक्रवर्ती एक जनप्रिय अधिकारी होने के साथ-साथ पर्यावरण प्रेमी और पशु प्रेमी भी थे। झारखंड में विभिन्न महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर रहते हुए उन्होंने जनहित में कई उल्लेखनीय कार्य किए। आम जनता से हमेशा उनका जुड़ाव बना रहा। श्री सहाय ने स्व.चक्रवर्ती की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने की कामना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0