सीआरपीएफ मुख्यालय में कन्या पूजन कर धूमधाम से मनी शारदीय नवरात्र

Oct 4, 2022 - 05:30

अमरेन्द्र कुमार सिंह
गया।जेल परिसर स्थित 159 वीं केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल मुख्यालय में नवरात्र के अवसर में माँ दुर्गा की पूजा-पाठ एवं भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें बटालियन के कमांडेंट कुमार मयंक, डिप्टी कमांडेंट समीर कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने परंपरागत रूप से कन्याओं के चरण धोए और आरती उतारी। साथ ही मंत्रोचारण के साथ उन्होंने कन्याओं को भोजन कराया। मौके पर 159 केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल मुख्यालय के कमांडेंट कुमार मयंक ने संबोधित करते हुए सीआरपीएफ के अधिकारियों, जवानों व उनके परिजनों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी। उन्होंने ने बताया कि आज का दिन बहुत ही पवित्र है,नवरात्रि के दिनों में कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर आदर-सत्कार करने एवं भोजन कराने से घर में सुख-समृद्धि व मां दुर्गा की कृपा बनी रहती है।इस कार्यक्रम में अधिकारियों व जवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं समारोह को सफल बनाया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0