सुबोधकांत सहाय ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं संग की बैठक

पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का दिया निर्देश

Jun 5, 2024 - 07:24
सुबोधकांत सहाय ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं संग की बैठक
  • गया। विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत न्यू करीमगंज मुहल्ले में कांग्रेस प्रत्याशी मोहन श्रीवास्तव की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने पार्टी के कार्यकर्ताओं संग बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को गया विधानसभा क्षेत्र के सभी इलाकों में जनसंपर्क अभियान चलाने और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया। मौके पर श्री सहाय ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते हैं। कांग्रेस पार्टी के पास समर्पित कार्यकर्ताओं की सशक्त टीम है। उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा -जदयू गठबंधन की सरकार की कार्यशैली से जनता नाखुश है। नीतीश कुमार जनता को दिग्भ्रमित करते रहें हैं। इस बार भाजपा-जदयू गठबंधन की सरकार को करारा जवाब देने का बिहार की जनता निर्णय ले लिया है। बिहार में परिवर्तन की बयार बह रही है। इस बार महागठबंधन की सरकार व्यापक जनसमर्थन से बनेगी। इस अवसर पर पार्टी प्रत्याशी सहित गया नगर कांग्रेस कमेटी के पदधारी व अन्य सदस्यगण मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0