सुशासन की मिसाल पेश करेगा भारतीय जनता मोर्चा : धर्मेन्द्र तिवारी

युवा ही भारत के नव निर्माण की नींव रखने में सक्षम हो सकते हैं। युवा अपनी ऊर्जा का उपयोग सकारात्मक कार्यों में करते हुए राष्ट्र को सशक्त बनाने की दिशा में महती भूमिका निभा रहे हैं।

सुशासन की मिसाल पेश करेगा भारतीय जनता मोर्चा : धर्मेन्द्र तिवारी

रांची

नवगठित राजनीतिक दल भारतीय जनता मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा है कि प्रदेश स्तर पर संगठन का विस्तार जल्द ही किया जाएगा। इससे संबंधित प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि मोर्चा को जनसमर्थन मिला तो सुशासन की एक नई मिसाल पेश करेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं और महिलाओं को पार्टी से जोड़ने पर विशेष दल बल दे रहा है। श्री तिवारी ने कहा कि युवा ही भारत के नव निर्माण की नींव रखने में सक्षम हो सकते हैं। युवा अपनी ऊर्जा का उपयोग सकारात्मक कार्यों में करते हुए राष्ट्र को सशक्त बनाने की दिशा में महती भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने चुनाव चिन्ह प्राप्त करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी है। भाजमो का इरादा बिहार विधानसभा चुनाव में भी प्रत्याशी उतारने का है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता मोर्चा जन-जन की आवाज बनेगा। इस दिशा में संगठन के सभी पदधारी व सदस्यगण प्रयासरत हैं। मोर्चा को समाज के हर वर्ग का समर्थन प्राप्त हो रहा है। पार्टी जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप सेवा में कार्यरत रहेगी। उन्होंने कहा कि फिलवक्त पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम में संगठन का मंडल स्तर तक विस्तार किया जा चुका है। जल्द ही सभी जिलों में मोर्चा के जिला अध्यक्ष और जिला कमेटियों के गठन का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता मोर्चा के महामंत्री संजीव आचार्य, सचिव आशीष शीतल, उपाध्यक्ष रामनारायण शर्मा, कोषाध्यक्ष निरंजन सिंह सहित पार्टी के सभी समर्पित पदधारी व सदस्य संगठन के प्रति समर्पण भाव से लगे हैं। पहले प्रदेश स्तर पर मोर्चा को सशक्त किया जाएगा। तत्पश्चात इसे राष्ट्रीय स्तर पर भी स्थापित करने की योजना है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता मोर्चा को जनसमर्थन प्राप्त हुआ तो भ्रष्टाचार मुक्त शासन देना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। युवाओं के लिए रोजगार सृजन, किसानों की समस्यायों का त्वरित निदान और महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी कारगर कदम बढ़ाएंगे।