सैनिकों का सम्मान करना गौरव का पल: केके गुप्ता

Apr 5, 2021 - 11:00
सैनिकों का सम्मान करना गौरव का पल: केके गुप्ता

रांची। भारतीय जनता युवा मोर्चा की रांची महानगर शाखा द्वारा रिटायर्ड फौजियों और उनके परिवारों के सम्मान का कार्यक्रम मोर्चा के रांची महानगर अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह के नेतृत्व में टैगोर हिल मोराबादी में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में फौजियों को शॉल, बुके ,माला व भारत माता की तस्वीर व अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा रांची महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता ने कहा कि देश के ऐसे वीर सपूतों पर हर नागरिक को नाज है। ऐसे फौजियों का सम्मान करना हर भारतीय के लिए गौरव का पल है। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पूरे देश में ऐसे फौजियों का सम्मान करने का निर्णय लिया गया है। इसी पल को जश्न के रूप में मनाते हुए और सैनिकों के साहस व पराक्रम को सम्मान देने के लिए युवा मोर्चा द्वारा सम्मान का कार्यक्रम किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ,भाजपा रांची महानगर महामंत्री वरुण साहू, बलराम सिंह, संजय महतो, टुनटुन यादव, आनंद पांडे ,राहुल सिन्हा चंकी, पियूष विजयवर्गीय, ऋषभ कक्कड़ ,आशीष अग्रवाल , धर्मेंद्र शुक्ला,तुषार अरव, अक्षय पल्लव ,पीयूष सचिन मुख्य रूप से शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0