स्वतंत्रता दिवस को लेकर गया जंक्शन पर आरपीएफ का चेकिंग अभियान, यात्रियों को किया जागरूक
गयाजी। आगामी 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) एवं श्रावणी मेला के मद्देनजर शुक्रवार को गया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 1 ‘सी’ पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान सहायक सुरक्षा आयुक्त, रेसुब गया के पर्यवेक्षण में निरीक्षक प्रभारी, रेसुब पोस्ट गया तथा अन्य अधिकारी एवं बल सदस्यों द्वारा चलाया गया। अभियान के दौरान गाड़ी संख्या 13024 गया-हावड़ा एक्सप्रेस के आगमन के बाद महिला कोच, दिव्यांग कोच एवं वातानुकूलित कोच की जांच की गई। अनधिकृत रूप से यात्रा करते पाए गए लोगों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की गई। आरपीएफ जवानों ने यात्रियों को उचित टिकट लेकर यात्रा करने तथा महिला एवं दिव्यांग कोच में अनधिकृत रूप से प्रवेश नहीं करने की सलाह दी। साथ ही यात्रा के दौरान किसी अपरिचित व्यक्ति द्वारा दिए गए खाद्य पदार्थ या पेय का सेवन नहीं करने के प्रति भी जागरूक किया गया। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर यात्रियों को किसी भी संदिग्ध वस्तु के दिखाई देने पर तत्काल रेलवे कर्मचारी, आरपीएफ या जीआरपी को सूचना देने की अपील की गई। आरपीएफ ने यात्रियों से सतर्क एवं सुरक्षित यात्रा करने का आग्रह किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0





