हिंदू नववर्ष एवं बिहार दिवस पर तिरंगा ब्लड ग्रुप एवं राष्ट्रीय सनातन योद्धा संघ के तत्वाधान में भव्य रक्त शिविर आयोजन किया गया

Mar 22, 2023 - 07:36
हिंदू नववर्ष एवं बिहार दिवस पर तिरंगा ब्लड ग्रुप एवं राष्ट्रीय सनातन योद्धा संघ के तत्वाधान में भव्य रक्त शिविर आयोजन किया गया

गया । बुधवार को हिंदू नव वर्ष एवं बिहार दिवस के अवसर पर तिरंगा ब्लड ग्रुप एवं राष्ट्रीय सनातन योद्धा संघ के तत्वाधान में भव्य रक्त शिविर आयोजन किया गया । रक्त शिविर के तीन मुख्य केंद्र बनाए गए जगजीवन महाविद्यालय, प्रताप मैथमेटिक्स एवं मानपुर बाजार स्थित रजक मार्केट में कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य केंद्र जगजीवन महाविद्यालय से किया गया। जिस के मुख्य अतिथि जे.जे. काॅलेज प्राचार्य सत्येन्द्र प्रजापति, जीडी पब्लिक स्कूल लखीबाग के प्रधानाचार्य सह समाजसेवी धर्म शाही, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य सह समाजसेवी संतोष कुमार सिंह प्रदेश सूबेदार मेजर जाकिर हुसैन (27) बिहार एनसीसी गया, सुनील कुमार ऑफिसर एनसीसी ANO, जे.जे.काॅलेज के विनेश कुमार सिंह, मगध प्रक्षेत्र महामंत्री कर्मचारी संघ, रविंद्र यादव, जे.जे.काॅलेज छात्रसंघ अध्यक्ष नवनीत कुमार सिंह, ऋषिकेश गुर्दा, राष्ट्रीय सनातन योद्धा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह संस्थापक सचिन राज, तिरंगा ब्लड ग्रुप के अध्यक्ष एडवोकेट जयकुमार, उपाध्यक्ष संजीव शर्मा प्रबंधक अकाश गुप्ता, कोऑर्डिनेटर अरविंद कुमार इत्यादि लोग उपस्थित रहे।‌ रक्त शिविर में सैकड़ों युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं अपना रक्तदान किया। जिसमें जगजीवन महाविद्यालय केंद्र पर एनसीसी कैडेट ने अपनी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0