आइए, मिलकर बिहार को प्रेरित करें:- प्रकाश पटवा

गया जिला जनता दल (यू) के जिला अध्यक्ष व्यवसाय एवं उद्योग प्रकोष्ठ प्रकाश राम पटवा ने बिहार के 113वें स्थापना दिवस पर एक महत्वपूर्ण संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि आज 22 मार्च

Mar 23, 2025 - 12:29
आइए, मिलकर बिहार को प्रेरित करें:- प्रकाश पटवा

गया । गया जिला जनता दल (यू) के जिला अध्यक्ष व्यवसाय एवं उद्योग प्रकोष्ठ प्रकाश राम पटवा ने बिहार के 113वें स्थापना दिवस पर एक महत्वपूर्ण संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि आज 22  मार्च को जब हम बिहार की स्थापना दिवस मना रहे हैं, तो हमें अपने राज्य की उज्जवल भविष्य की निर्माण के लिए अपने भविष्य की प्रतिबद्धता निर्माण प्रदर्शित करना चाहिए। बिहार के विकास के लिए  अपने युवाओं को क्षमता को समुचित प्रयोग करने के लिए शिक्षा को बढ़ावा देना और रोजगार के अवसर पैदा करना चाहिए। समाज के सभी वर्गों के लिए समावेशी विकास का संकल्प लेना चाहिए। हमें जाति, धर्म, पंथ की भावनाओं को परे रखकर एक जीवंत और समृद्ध बिहार के सपने को साकार करने के लिए हाथ पर हाथ मिलाकर काम करना चाहिए।बिहार की मिट्टी की आवश्यकताओं को समझना एवं  बिहार के थाती को बचाने के लिए बिहार से जुड़ी मिट्टी की आवश्यकताओं और प्राथमिकताओं को समझने की आवश्यकता है।आज भी हमारे समाज के सामने कई समस्याएं हैं, लेकिन निराश होने की आवश्यकता नहीं है। बिहार के विकास में हम सब मिलकर भागीदारी निभाएं तो पुनः नालंदा एवं बोधगया की ज्ञान परंपरा से समृद्ध होकर बिहार समृद्ध होकर वह राज्य उभरेगा जो राष्ट्र की उन्नति में अपनी सक्रिय भूमिका निर्वहन करते हुए पूरे भारत में अग्रणी होकर  गौरवान्वित होगा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0