उपायुक्त छवि रंजन ने सदर अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा

निर्माण कार्य अधूरा रहने पर कार्यपालक अभियंता को लगाई फटकार।

Apr 4, 2021 - 09:23
उपायुक्त छवि रंजन ने सदर अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा

रांची। उपायुक्त छवि रंजन ने 4 अप्रैल को सदर अस्पताल, रांची का निरीक्षण किया। पूरे अस्पताल भवन का भ्रमण करते हुए उपायुक्त ने स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्था का जायजा लिया।
कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए अस्पताल में की गई व्यवस्था एवं अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर उपायुक्त ने पूरे सदर अस्पताल भवन का निरीक्षण किया। कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए बेहतर व्यवस्था हेतु उन्होंने सिविल सर्जन तथा पारा मेडिकल स्टाफ्स को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
सदर अस्पताल, रांची में कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए बनाये गए सेक्शन का भी उपायुक्त ने निरीक्षण किया। उन्होंने आईसीयू, ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड के बारे में सिविल सर्जन से जानकारी ली। उपायुक्त को संबंधित पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि अस्पताल में 60 आईसीयू और 58 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड हैं। उपायुक्त श्री रंजन ने बेड को बढ़ाने के सम्बंध में सिविल सर्जन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
उपायुक्त ने सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार हेतु सभी फ्लोर का भ्रमण किया। इस दौरान तीसरे तल्ले का निर्माण कार्य अधूरा रहने पर उन्होंने कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल को फटकार लगाई।
इस दौरान मिशन डायरेक्टर एनएचएम रविशंकर शुक्ला, सिविल सर्जन, रांची वीबी प्रसाद, डीआरसीएचओ, डीपीएम रांची समरेश सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0