एकता क्लब द्वारा माता लक्ष्मी का हेड मानपुर तेली टोला हर्षोल्लास से किया पुजा-पाठ, 27 अक्टूबर को होगा महाभण्डारा

Oct 27, 2022 - 07:23

अमरेन्द्र कुमार सिंह
गया । शहर के मानपुर प्रखण्ड स्थित हेड मानपुर तेली टोला(देहाड़ी टोला) एकता क्लब के सौजन्य से माता महालक्ष्मी का हर्षोल्लास के साथ मूर्ति स्थापना पूजा-पाठ किया गया। इस मौके पर ओम चक्रवर्ती, पीयूष राज, चाहु यादव, अनिल यादव, विनोद साव, कारा यादव, सुजीत कुमार इत्यादि लोगों ने बढ़ चढ़कर योगदान दिया। श्रोता में सौरभ कुमार गुप्ता, दीपक कुमार गुप्ता मौजूद रहे। एकता क्लब के सदस्यों ने बताया कि 27 अक्टूबर को एकता क्लब द्वारा महाभण्डारा का आयोजन किया गया है। एकता क्लब के सदस्यों ने बताया कि यहां पर हर साल माता लक्ष्मी का भव्य पंडाल बनाकर विधिवत पूजा पाठ करते हैं और सभी के लिए सुख समृद्धि का भी वरदान मांगते हैं। श्रद्धालुओं का पूजा करने के लिए लाइन लगा रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0