एचईसी के ठेका श्रमिकों का वेतन भुगतान सीधे बैंक खाते में जमा करने पर सहमति

Jan 17, 2021 - 07:41
एचईसी के ठेका श्रमिकों का वेतन भुगतान सीधे बैंक खाते में जमा करने पर सहमति

रांची। एचईसी लिमिटेड श्रमिक कर्मचारी यूनियन के कार्यालय में रविवार को एक बैठक आहूत की गई। बैठक में ठेका श्रमिकों का वेतन ठेकेदारों द्वारा सीधे बैंक खाते में जमा करने पर सहमति जताई गई। जिसकी जानकारी प्रबंधन द्वारा सभी ठेकेदार को दे दी गई है, इस बात की जानकारी संघ के महामंत्री द्वारा दिया गया। साथ ही साथ बैठक में वेतन पुनरीक्षण को लेकर रणनीति बनाई गई। जिसमें अन्य सभी यूनियन को भी एकजुट करने और सभी कामगारों को साथ लाने की अपील की जाएगी।
एचईसी प्रबंधन को भी 26जनवरी से पहले की समय सीमा दी जाएगी ताकि वेतन पुनरीक्षण पर कोई ठोस पहल की जाए। बैठक में महामंत्री कृष्ण मोहन सिंह, अध्यक्ष प्रकाश कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष सुबोध तिग्गा, कोषाध्यक्ष भुवनेश्वरी तिवारी, सोनू बैठा, संजय तिर्की, सुजीत रेवानी, आलिम, डी के रवि, सामी, राजेश सिंह, सुजीत मल्लिक, राजू, मनीष कुमार सहित काफी संख्या में ठेका श्रमिक व यूनियन के अन्य पदधारी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0