एनएसएस ने स्लम बस्ती में पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया

Jan 8, 2021 - 06:44
एनएसएस ने स्लम बस्ती में पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया

रांची। डोरंडा महाविद्यालय, रांची के राष्ट्रीय सेवा योजना ( एनएसएस) इकाई के स्वयंसेवकों ने स्लम बस्ती में जाकर पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता अभियान कार्यक्रम चलाया।
एनएसएस ने गोद लिए हुए गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस मौके पर
वार्ड पार्षद सबिता कुजूर ने कहा कि एनएसएस द्वारा जिस प्रकार से समाज को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है, आने वाले समय में कोईनार टोली स्वस्थ, सुंदर और शिक्षित बनेगा।
स्वयंसेवक दिवाकर आनंद ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि अगर हमें पर्यावरण को बचाना है तो बड़ी-बड़ी चीजों के बजाय छोटे-छोटे चीजों पर ध्यान देना होगा।
जैसे पानी बचाना, पैदल चलना, बिजली बचाना, बच्चों को पर्यावरण से जोड़ना, घर के सामने कचरा नहीं फेंकना आदि। जागरूकता अभियान कार्यक्रम में स्वयंसेवक सत्यम, कैश, श्रीकांत ने अहम भूमिका निभाई।
ग्रामीणों में पंकज, बिशु कुजूर, लिली केरकेट्टा, रिंकू कुजूर, विकास उरांव उपस्थित थे। उक्त जानकारी
डॉ. नीलू सिंह (कार्यक्रम पदाधिकारी),राष्ट्रीय सेवा योजना,डोरंडा महाविद्यालय ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0