एबीवीपी मानपुर नगर इकाई के द्वारा क्रिकेट मैच का किया गया आयोजन

Mar 23, 2023 - 07:40
एबीवीपी मानपुर नगर इकाई के द्वारा क्रिकेट मैच का किया गया आयोजन

गया । क्रिकेट क्लब कुकरा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मानपुर नगर इकाई के खेल प्रमुख दिवाकर सिंह हिंदू के द्वारा क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जिसमें पहली पारी स्टडी विद्या प्वाइंट वनाम फ्यूचर लाइन कोचिंग के बीच खेला गया, फ्यूचर लाइन कोचिंग के टीमों ने मिलकर 8 ओवर में 141 रन का लक्ष्य दिया जिसे स्टडी विद्या प्वाइंट की टीमों ने 8 ओवर में 60 रन बनाकर ऑल आउट हो गए। वहीं दूसरी पारी सन शाइन वनाम इंडिया क्लब के द्वारा खेला गया जिनमें सन शाइन के टीम विजय हुआ। तीसरी व आखरी पारी सन शाइन वनाम फ्यूचर लाइन कोचिंग के द्वारा खेला गया जिनमें सन शाइन के टीमें कैप्टन विसु कुमार10 रन विजय हुआ। मानपुर नगर के नगर मंत्री विधिवत तरीके से इस मैच को फीता काटकर शुभारंभ किया। नगर मंत्री ने कहा कि बच्चों को क्रिकेट खेलने से बहुत ही उत्साह जागा, और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में जुड़ने का मौका मिला । मुख्य अतिथि करन गुप्ता ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री बीजेपी, बिहार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य -पीयूष राज अजीत, महानगर गया कार्यकारिणी सदस्य सुजीत कुमार, अध्यक्ष मो. दाऊद, उपाध्यक्ष मो. इरफान, नगर मंत्री रंजीत कुमार, नगर सह मंत्री रोहित कुमार, मानपुर इकाई कार्यकारिणी सदस्य कुणाल हेमंत निहाल कुमार खेल प्रमुख दिवाकर सिंह हिंदू मीडिया प्रभारी अमरजीत कुमार उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0