कांके में चौक के नामकरण को लेकर दो गुटो में हिंसक झड़प ,पुलिस ने की लाठी चार्ज

Jan 5, 2020 - 08:58
कांके में चौक के नामकरण को लेकर दो गुटो में हिंसक झड़प ,पुलिस ने की लाठी चार्ज

रांची : कांके थाना क्षेत्र में स्वर्गीय लक्ष्मण महतो चौक के नामकरण को लेकर दो गुट आपस में भीड़ गए है। आपको बता दे की विवाद पहले तीखी नोखझोक से शुरू हुई फिर देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया. मारपीट की घटना के बाद दोनों गुटों ने जमकर भारी हंगामा किया. कांके थाना से कुछ ही मीटर की दूरी पर मारपीट के दौरान घर में आगजनी की गई. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला को शांत कर दिया, मगर थोड़ी ही देर बाद एक बार फिर भीड़ आक्रोशित हो गई और पुलिस-पब्लिक के बीच नोक-झोंक मारपीट में बदल गई. जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. आक्रोशित लोगों ने भी पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया. घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव व्‍याप्‍त है. एहतियात के तौर पर पूरे इलाके में भारी संख्‍या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. मारपीट की घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों आमने-सामने हो गये. घटना के बाद भारी संख्या में महिलाएं थाने के पास पहुंची. जिसके बाद पुलिस और महिलाओं में नोक-झोंक हुई. घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है. पूरे इलाके में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0