कोरोना काल में आनन्द मार्ग का सेवा कार्य अनवरत जारी
जरूरतमंदों को कराया गया भोजन
रांची। हेहल स्थित आनंद मार्ग गुरु निवास “मधु मंजूषा” एवं बाबा अस्पताल सुखदेव नगर में शुक्रवार को आनन्द मार्ग द्वारा पांच सौ से अधिक जरूरतमंदों को भोजन कराया गया।
ज्ञात हो कि कोविड-19 के कारण उत्पन्न वैश्विक् महामारी में आनंदमार्गियों ने जरूरतमंदों की सेवा लॉकडाउन के प्रथम दिन 23 मार्च 2020 से जो प्रारम्भ किया, वह निरन्तर जारी है।पीड़ित लोग व स्थानीय श्रद्धालु आनन्द मार्ग के स्वयंसेवकों को निर्धन का भगवान कहकर पुकारते हैं।
आनन्द मार्ग द्वारा रांची शहर में तीन स्थानों पर सेवा कार्य चल रहा है । आनंद मार्ग गुरु निवास “मधु मंजूषा” के बाहर भोजन परोसा जाता है,फिर एक- एक कर जरूरतमंद भोजन ले लेते हैं। बाबा अस्पताल, सुखदेव नगर में एवं रिलायंस फ्रेश के सामने मजदूर एवं जरूरतमंद राहगीरों के बीच आनन्द मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम के स्वयंसेवक चूड़ा, गुड़ , मिल्क पाउडर, बिस्कुट एवं नमकीन का वितरण रोज कर रहे हैं।पिछले एक महीने से प्रत्येक दिन लगभग 400 चार सौ जरूरतमंद लाभ उठा रहे है। केन्द्रीय धर्म प्रचार सचिव आचार्य आचार्य सत्याश्रयानन्द अवधूत ने बताया कि सोमवार तक लगभग एक लाख पैंतालीस हजार जरूरतमंदों को भोजन कराया जा चुका है
लगभग बारह हजार पैकेट बिस्कुट, नमकीन, टोस्ट का वितरण भी बालक बालिकाओं वृद्धजनों के बीच किया गया है।
लगभग साढे चार टन कच्चा सामग्री आटा ,चावल , दाल, सोयाबीन की बड़ी, नमक और पापड़ का वितरण वंचितों, जरूरतमंद परिवार और निशक्तजनों में किया गया है।
आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल के स्वयंसेवकों द्वारा जागरूकता अभियान के तहत मास्क पहनने,दूरी बनाकर रखने , स्वच्छता बनाए रखने, रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए घरेलू जड़ी बूटियों का सेवन और वैक्सीन लगवाने के महत्व को बताया जाता है।
अभी तक लगभग छः हजार से अधिक मास्क एवं करीब ढाई हजार साबुन वितरित की गई है।
इस सेवा कार्य में आनन्द मार्ग के साधकगण ,जनरल भुक्ति प्रधान पंचुजी, पंडरा मंडी के व्यवसायीगण,नीतेश लोया , निशा केडिया के साथ आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल शाखा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं ख्यातिप्राप्त महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा शाहदेव के परिवार सराहनीय योगदान दे रहे हैं।वितरण के कार्य में आचार्य अमलेशानन्दअवधूत ,आचार्य रागानुगानन्दअवधूत,आचार्य सुखदीपानन्दअवधूत, महादेव एवं सुरेशजी पूरा सहयोग दे रहे हैं। उक्त जानकारी
आचार्य सत्याश्रयानन्द अवधूत ने दी।



admin@admin.com



