कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त से मिले समाहरणालय संवर्ग के कर्मी, नव वर्ष की दी बधाइयां

Jan 8, 2020 - 09:15
कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त से मिले समाहरणालय संवर्ग के कर्मी, नव वर्ष की दी बधाइयां

चाईबासा (कोल्हान प्रमंडल मुख्यालय) : कोल्हान प्रमंडल समाहरणालय संवर्ग के कर्मी अपने संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में प्रमंडलीय आयुक्त वीरेंद्र भूषण से मिले और उन्हें नववर्ष की बधाइयां दी। समाहरणालय संवर्ग के कर्मियों ने प्रमंडलीय आयुक्त को दैनिक कार्यों में हर संभव सहयोग करने के प्रति आश्वस्त किया। आयुक्त वीरेंद्र भूषण ने भी सभी कर्मियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। उन्होंने समाहरणालय संवर्ग के कर्मियों को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहते हुए प्रशासनिक कार्यों में सहयोग करने का आग्रह किया। इस अवसर पर राजेश गुप्ता, संतोष दुबे, विष्णु रजक, दुर्गाचरण बास्के,मनीष विश्वकर्मा, सुखदेव पूजहर, संजीव कुमार, अमरेंद्र, सुधांशु, संजीत सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0