क्रीमी लेयर हटाओ, जाति आधारित जनगणना कराओ : राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा

मांगों को ले अधिकार यात्रा की तैयारी हजारीबाग से12 अक्टूबर को

Jun 5, 2024 - 08:25
क्रीमी लेयर हटाओ, जाति आधारित जनगणना कराओ : राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा

रांची। राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा क प्रदेश कार्यालय, हरमू में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि ओबीसी समुदाय पर असंवैधानिक क्रीमी लेयर का प्रावधान किया गया है। जिससे आरक्षण पूरा नहीं हो रहा है। ओबीसी समुदाय के सर्वांगीण विकास के लिए संविधान के अनुसार बजट में प्रावधान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि गत कई वर्षों से ऐसा देखा जा रहा है। केंद्र सरकार ओबीसी समुदाय के विकास के लिए बजट में मात्र एक प्रतिशत रकम निर्गत कर रही है। कई बार सुप्रीम कोर्ट ने भी सरकार से पूछा है कि ओबीसी समुदाय की संख्या कितनी है? प्रस्तावित 2021 में जाति आधारित जनगणना होना चाहिए। तब ही ओबीसी समुदाय का सर्वांगीण विकास हो सकता है।
उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ निजीकरण से ओबीसी समुदाय का आरक्षण पूरी तरह से समाप्त होने के कगार पर है।
इन्हीं सब मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने क्रीमी लेयर हटाओ, आरक्षण बचाओ स्लोगन के साथ पूरे राज्य में जन जागरूकता अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत जाति‌ आधारित जनगणना कराने, आबादी के अनुसार आरक्षण देने की मांग को लेकर आंदोलन किया जाएगा और जागरूकता अभियान के अंतर्गत अधिकार यात्रा की शुरुआत की जाएगी। जिसकी तैयारी प्रमंडल स्तर पर की जा रही है।
यात्रा की तैयारी को लेकर उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के हजारीबाग में 12 अक्टूबर को, दुमका प्रमंडल के दुमका में 18 अक्टूबर को, पलामू प्रमंडल के डाल्टनगंज में 1 नवंबर को, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के रांची में 8 नवंबर को बैठक होगी।
प्रेस वार्ता में प्रदेश महासचिव मोहम्मद अल्तमश, संगठन सचिव शत्रुघ्न राय, प्रदेश सचिव संतोष कुमार शर्मा, छात्र मोर्चा के सचिन कुमार, मीडिया प्रभारी अशोक कुमार कुशवाहा उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0