गांधी जयंती पर खादी भंडार केंद्रों पर दी जा रही है 25% की छूट:-मंत्री सुनील कुमार

Oct 2, 2022 - 05:18

अमरेन्द्र कुमार सिंह
गया । ग्राम निर्माण मंडल खादी ग्रामोद्योग समिति प्रधान कार्यालय जयप्रकाश नगर बुनियादगंज गया के प्रांगण में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री 153वीं जयन्ती के अवसर पर खादी समिति गया की ओर से सभी प्रकार के खादी के वस्त्रों पर जैसे सूती, रेशमी, ऊनी, पोली पर 25% की छूट मगध क्षेत्र के सभी जिला में प्रखंड स्तरीय खादी भंडार केन्द्र पर दी जा रही है। यह छूट 2 से 11 अक्टूबर तक दिया जा रहा है इस अवसर का लाभ उठाएं। समिति के मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि गांधी जी का जीवन ही अपने आप में एक प्रेरणादायक मर्म स्पर्शीतथ्य व व्यक्तिगत अपने विचारों से निर्मित एक प्राणी है। वह जो सोचता हैं वहीं बन जाता है। श्री कुमार ने बताया कि सुबह जागरूकता के लिए प्रभातफेरी निकाला गया। वहीं समिति के कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार मंडल कहा कि महात्मा गांधी के सिद्धांत, अनुशासन, शांति, ईमानदारी, सत्य अहिंसा और विश्वास पर आधारित कर्मों से ही व्यक्ति समाज का निर्माण कर सकता है, महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर मगध के सभी जिले प्रखंड में 25% की छूट दिया जा रहा है। आज के दिन को स्वच्छ भारत का निर्माण किया जाना चाहिए। इस अवसर पर खादी समिति के बीरेन्द्र कुमार, अनील कुमार सिंह, दशरथ दास, नागेन्द्र सिंह, राजेश कुमार सिन्हा, रामप्रवेश प्रसाद, शिवबचन प्रसाद,‌ रत्नाकर प्रसाद सिंह, हरि सिंह, सुनीता देवी, सुरर्मिला कुमारी इत्यादि समारोह में उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0