जदयू के जिला उपाध्यक्ष सुनिल कुमार के घर के दरवाजे पर अपराधियों ने मारी गोली छानबीन में जुटी पुलिस घटनास्थल से खोखा हुआ बरामद

Feb 11, 2023 - 10:24

मानपुर(गया) । मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूसुंडा इलाके में स्थित बहोरा बिगहा में गया जिला जनता दल यू के उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह की सशस्त्र अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना शुक्रवार की देर रात लगभग 10:00 बजे की है। जब जदयू नेता एक बर्थडे पार्टी से अपने घर लौट रहे थे तभी अपराधियों ने उनके घर के दरवाजे पर ही गोली मारकर मौत की नींद सुला दी। घटना की सूचना मिलते ही देर रात एसएसपी आशीष भारती घटनास्थल पर पहुंचे और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने उनके एक रिश्तेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है। घटनास्थल पर से चार खोखा बरामद किया गया है। पुलिस के टेक्निकल सेल की टीम घटनास्थल पर अपराधियों की छानबीन करने में जुटी है। अपराधियों ने जदयू नेता पर 5 राउंड गोलियां चलाकर छलनी कर दिया। जदयू नेता को इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद जदयू नेताओं में काफी आक्रोश है। जदयू नेताओं ने पुलिस प्रशासन से अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रही है। इधर घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घर पर मातम पसरा हुआ है जदयू नेता की माता पत्नी और पुत्री दहाड़ मार कर रो रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0