जी एस प्लाजा और रिलायंस ट्रेंड्स का उद्घाटन

Oct 9, 2021 - 07:11
जी एस प्लाजा और रिलायंस ट्रेंड्स का उद्घाटन

अमरेन्द्र कुमार सिंह
गया। शहर के हृदय स्थली जी बी रोड में जिला स्कूल के सामने नवनिर्मित जी एस प्लाजा  और रिलायंस ट्रेंड्स का  उद्घाटन बिहार के लोकायुक्त माननीय श्याम किशोर शर्मा ने  फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया। जी एस प्लाजा के गिरजा नंदन शर्मा ने कहा कि मैं  भले ही कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाया हूं, लेकिन इसमें रिलायंस ट्रेंड्स जैसे ब्रांड के आ जाने से इसकी गरिमा बढ़ी हैऔर गया के लोगों के लिए भी अच्छे ब्रांड के जरूरत के सामान  एक छत के नीचे उपलब्ध है,यह अच्छी बात है। इस अवसर पर टिकारी के विधायक  पूर्व मंत्री अनिल कुमार , जी एस प्लाजा के अमरेंदर कुमार, अधिवक्ता शिवबचन सिंह, अमरेंदर सिंह डब्ब्ल्यू, नेशनल पब्लिक स्कूल के निदेशक अनिल कुमार,शहर के जानेमाने समाजसेवी राकेश रंजन,पटना दूरदर्शन के सौरभ रंजन समेत शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे।रिलायंस ट्रेंड्स के क्षेतीय प्रबंधक शशि कुमार सिंह और स्टोर प्रबंधक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि यहां हर उम्र के लोगों ,महिला-पुरुष के लिए फैशन वीयर उपलब्ध है। इस अवसर पर सबसे पहले खरीदारी करने वाले सुनील कुमार ने बताया कि रिलायंस ट्रेंड्स की क्वालिटी काफी अच्छी होती है,इसीलिए मैं इसके कपड़े खरीदता हूं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0