दशरथ महतो बने AISMJWA के दुमका प्रमंडल प्रभारी

May 7, 2021 - 07:04
दशरथ महतो बने AISMJWA के दुमका प्रमंडल प्रभारी

रांचीः पत्रकारहित में सदैव तत्पर AISM जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने युवा पत्रकार दशरथ महतो को दुमका प्रमंडल का प्रभारी बनाया है.
इस संदर्भ में जानकारी देते हुए एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह ने कहा है कि श्री महतो का संगठन से लगातार संबंध रहा है और उनका सपना भी था कि दुमका प्रमंडल में एसोसिएशन का विस्तार हो.
वर्तमान में वे AISMJWA के प्रति गहरी आस्था के साथ पत्रकारहित में सक्रिय भूमिका अदा करने के लिए बतौर प्रमंडल प्रभारी सहयोग करेंगे.
श्री महतो के संगठन में आने से दुमका प्रमंडल के अधीन सभी जिलों में संगठन को मजबूती मिलेगी.श्री महतो दुमका “न्यूज लाइव” के संपादक और अन्य पत्र-पत्रिकाओं से भी जुड़े हुए हैं.
प्रभारी बनाये जाने पर एसोसिएशन के बिहार/झारखंड/बंगाल प्रभारी प्रीतम सिंह भाटिया,झारखंड के सह प्रभारी अमित सिन्हा,प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शंकर गुप्ता,उपाध्यक्ष मो.सईद,प्रदेश महासचिव सुनील पांडेय,सचिव जीतेंद्र ज्योतिषी,प्रदेश सलाहकार राघव सिंह,अशोक मेहता,शियाराम शरण सिंह,राजेश जैसूका,अशोक सिंह,अमित मिश्रा,रितेश कश्यप,अशोक मेहता,फिरोज खान,दुमका प्रमंडल सचिव धनंजय सिंह,शहरी जिलाध्यक्ष विनोद सारस्वत,महासचिव,संतोष झा,दुमका ग्रामीण जिला अध्यक्ष राकेश चंदन,महासचिव रूपेश झा,जामताडा़ जिला अध्यक्ष शिरोमणि यादव,साहेबगंज जिला अध्यक्ष प्रसेनजीत कुमार,महासचिव आनंद भगत,पाकुड़ से संजय मिश्र,रांची प्रमंडल प्रभारी संदीप जैन,प्रमंडल अध्यक्ष नवल किशोर सिंह,कोल्हान प्रमंडल प्रभारी रासबिहारी मंडल,अध्यक्ष मथुरेश बाजपेयी सहित सभी प्रमंडल और जिलों के अध्यक्ष,महासचिव और अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0