दिनदहाड़े फ़ुट्बॉल देख रहे व्यक्ति को अपराधियों ने गोली मारी।

सतेश्वर सिंह रविवार की शाम में फुटबॉल खेल देख रहा था ।उसी दौरान दो अज्ञात अपराधी आ धमके और थैला से पिस्तौल निकालक सिर मे सटाकर गोली मार दी।

Jun 5, 2024 - 07:21
दिनदहाड़े फ़ुट्बॉल देख रहे व्यक्ति को अपराधियों ने गोली मारी।

गुमला:
कामडारा थाना क्षेत्र के गांव मुरुमकेला स्थित इंद डांड़ मे चल रहे फुटबॉल खेल के दौरान अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी ।मृतक मुरुमकेला निवासी सतेश्वर सिंह बताया जा रहा है ।

मिली जानकारी के अनुसार घटना रविवार की शाम लगभग पांच बजे के आसपास की है। बताया जा रहा है कि मृतक सतेश्वर सिंह ऑटो चलाने का काम करता था ।जो अनुमंडल ऑटो यूनियन के कोर कमेटी का सदस्य भी था।वह रविवार की शाम में फुटबॉल खेल देख रहा था ।उसी दौरान दो अज्ञात अपराधी आ धमके और थैला से पिस्तौल निकालक सिर मे सटाकर गोली मार दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0