दूरदर्शी एवं विकासशील झारखंड का बजट: शशिभूषण राय

Mar 4, 2021 - 07:44
दूरदर्शी एवं विकासशील झारखंड का बजट: शशिभूषण राय

रांची।प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व महासचिव शशि भूषण राय ने झारखंड सरकार के बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यह बजट राज्य के विकास को एक नई ऊंचाइया देगा।

जैसा कि घोषणा पत्र में जनता से वादा किया गया था, यह बजट उसी वादों को पूरा करने के तरफ बढ़ता कदम है। श्री राय ने डॉ. रामेश्वर उरांव के प्रति अपना आभार व्यक्त किया और कहा कि राज्य के शहरी एवं ग्रामीण विकास में एक जरूरी संतुलन रखते हुए उन्होंनें यह बजट तैयार किया गया है।

इसके अलावा स्वास्थ्य और सामाजिक विकास का भी पूरा ध्यान रखा गया है। आधारभूत संरचनाओं के लिए जिस तरह से बजट का आवंटन हुआ है, उससे झारखंड में विकास में तेजी आएगी।
समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता और गठबंधन दल इस बजट से काफी खुश हैं और हम सब आशा करते हैं कि झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार राज्य की जनता के लिए भरपूर कार्य करेगी जिससे हमारा राज्य देश में अव्वल हो सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0