पाकुड़- मासांत तक पूरा करें लंबित पीएम आवास कार्य- बीडीओ

अमरापाड़ा बीडीओ निशा कुमारी सिंह ने सिंगारसी पंचायत के तिलयपाड़ा पहाड़ में निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास योजना का किया निरीक्षण।

Jan 6, 2020 - 09:08
पाकुड़- मासांत तक पूरा करें लंबित पीएम आवास कार्य- बीडीओ

पाकुड़/अमड़ापाड़ा : प्रखंड विकास पदाधिकारी अमड़ापाड़ा निशा कुमारी सिंह ने सोमवार को सिंगारसी पंचायत के तिलयपाड़ा पहाड़ गांव में लंबित प्रधानमंत्री आवास का निरीक्षण किया। उन्होंने लाभुकों को आवास निर्माण कार्य में तेजी लाने व लंबित आवास रहने के कारणों के संदर्भ में पूछा। उन्होंने निर्माण कार्य अविलंब शुरू करते हुए मासांत तक पूरा करने को कहा। कहा कि इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पंचायत सेवक को नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0